Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
देवकिशन गुर्जर अध्यक्ष व मुकेश चौधरी मंत्री बने - Bharatpur Blog

देवकिशन गुर्जर अध्यक्ष व मुकेश चौधरी मंत्री बने

टोंक| राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत तहसील शाखा टोंक के चुनाव शुक्रवार को हुए। चुनाव अधिकारी अनीता गुप्ता, पर्यवेक्षक ज्ञान सिंह, लादूलाल जाट व बाबूलाल विजय रहे। चुनाव में तहसील अध्यक्ष देवकिशन गुर्जर व तहसील मंत्री मुकेश चौधरी को सर्वसम्मति से चुना गया। अन्य पदाधिकारी में संरक्षक मोहनलाल बैरवा, सभाध्यक्ष दिनेश जाट, सभा उपाध्यक्ष शहरी भगवान सहाय मीना, ग्रामीण लीलाधर सेन, कोषाध्यक्ष प्रधान गुर्जर, संयुक्त मंत्री शिवम पारीक, संगठन मंत्री अनिता शर्मा, निर्मला वर्मा, रामअवतार बैरागी, मीठा लाल मीणा, प्रचार मंत्री विजयलक्ष्मी शर्मा, जगदीशी नागर, चेतन बैरवा, शारीरिक शिक्षा प्रतिनिधि तरुण चौधरी, प्राथमिक शिक्षा प्रतिनिधि ममता खटीक, उमावि प्रतिनिधि छोटू सिंह चौधरी, प्रबोधक बाबूलाल गुर्जर का निर्वाचन किया गया।