भास्कर न्यूज| भरतपुर राजस्थान एकीकृत शारीरिक शिक्षक संघ का वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुष्यंत चौधरी को नियुक्त किया गया। सर्व सहमति से प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रकाश सांगवा ने दुष्यंत सिंह को राजस्थान का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया। दुष्यंत चौधरी को राजस्थान एकीकृत शारीरिक शिक्षक संघ का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर विजय सिंह कुंतल, खूबचंद नागर, जल सिंह, तेजवीर बाबा, प्रेम प्रकाश चौधरी, सचिन कुमार, यशपाल कुंतल, रौनक चौधरी, गंगाराम सहित शारीरिक शिक्षक साथियों ने बधाई दी।
