Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर कोच बस पलटी:3 सवारी गंभीर घायल, इंदौर के घायल अलवर रैफर - Bharatpur Blog

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर कोच बस पलटी:3 सवारी गंभीर घायल, इंदौर के घायल अलवर रैफर

दिल्ली मुंबई सुपर एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार सुबह इंदौर से आ रही कोच बस राजस्थान के अलवर में शीतल के पास पलट गई। जिसमें सवार 12 से अधिक सवारी घायल हुई हैं। इंदौर के द्वारकापुरी निवासी कुछ घायल अलवर के जिला अस्पताल रैफर हुए हैं। जिनके हाथ व पैरों पर गंभीर चोट है। बाकी का बचाव हो गया। बस में सवार घायल पवन परिहार ने बताया कि कोच बस पलटने से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। जिनमें तीन गंभीर घायलों को अलवर रैफर किया गया है। मध्य प्रदेश के इंदौर के निकट द्वारकापुरी निवासी राकेश कश्यप और उनकी 26 वर्षीय पुत्री नूतन सहित भारत सोलंकी को अलवर के सामान्य चिकित्सालय में गंभीर अवस्था में रेफर किया गया है। इंदौर निवासी पवन परिहार का कहना है कि वह अपने साथी भारत सोलंकी के साथ कोच बस में दिल्ली जा रहे थे। तभी रास्ते में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर शीतल के समीप अचानक बस पलट गई। जिससे बस में सवार अधिकर को चोट लगी हैं। बस के पलटने का मुख्य कारण एक्सप्रेस पेपर हो रहा निर्माण है। वहां चल रही मरम्मत के कारण बस का पहिया अधर हो गया और बस डिवाइडर से जा भिड़ी।
बाईट पवन परिहार घायल का परिजन