दिन का पारा 450 पार, रात में भी चलने लगी गर्म हवाएं

48 घंटे में चलेगी हीटवेव, पारा 48 तक जाने की आशंका बीकानेर | दिन का तापमान 45 डिग्री पार हो गया है। रात में भी गर्म हवाएं चलने लगी हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में हीटवेव चलने की संभावना जताई है। पारा 47-48 डिग्री तक जा सकता है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज हुई है। पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर 45.3 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि बीकानेर 45.2 डिग्री के साथ दूसरे नंबर पर रहा। बीती रात का न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सर्वाधिक माना जा रहा है। एक ही रात में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री और बढ़ोतरी होने व पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव/लू चलने की प्रबल संभावना जताई है। पिछले 24 घंटों में अधिकांश भागों में मौसम शुष्क व तापमान में 3-5 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज हुई है। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग व शेखावटी क्षेत्र में 8 से 10 जून को अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं हीटवेव चलने की प्रबल संभावना है। साथ ही 8 से 10 जून के दौरान तेज धूलभरी हवाएं भी चल सकती हैं।