दिन का तापमान 29 डिग्री पर

पाली | िजले में रविवार से एक बार फिर मौसम में बदलाव आ गया। दिन का तापमान 29 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं, रात का पारा भी 14 डिग्री पर रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ.ज्ञानप्रकाश ने बताया कि अभी सर्दी बाकी है। पहाड़ी इलाकों में एक मौसमी सिस्टम सक्रिय है। यदि पहाड़ों पर बर्फबारी ज्यादा हुई और वहां से हमारे यहां बर्फीली हवा आई तो एक बार फिर सर्दी तेज पड़ेगी। 22 जनवरी से एक बार फिर मौसम बदलेगा। बादलों की आवाजाही के साथ बारिश की संभावना है। इस कारण से दिन व रात के तापमान में एक बार फिर से गिरावट होने की संभवना है। रात का पारा फिर 10 डिग्री से नीचे जाने की संभावना है।