तीसरे दिन भी रेजिडेंट डॉक्टर्स का कार्य बहिष्कार:लेडी डॉक्टर बोली- 3 साल उनके साथ काम किया, मौत की खबर से शौक लगा

उदयपुर में पिछले दिनों करंट लगने से डॉक्टर की हुई मौत के मामले में अजमेर के रेजिडेंट डॉक्टर्स सोमवार को तीसरे दिन भी 2 घंटे कार्य बहिष्कार पर रहे। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने इमरजेंसी के बाहर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। मामले में सरकार से जल्द डॉक्टर के परिवार को न्याय देने की मांग की है। अजमेर प्रेसिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.दिलराज मीणा ने बताया कि उदयपुर के रविंद्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज में पिछले दिनों नागौर के रहने वाले डॉक्टर रवि शर्मा की करंट लगने से मौत हो गई थी। इसे लेकर प्रदेश भर के साथ ही अजमेर में रेजिडेंट डॉक्टर 2 घंटे का कार्य बहिष्कार कर विरोध कर रहे हैं। सोमवार को भी कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया क्या। मीणा ने कहा कि उदयपुर और जयपुर दोनों जगह तैयार की गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट अलग-अलग आई है। यह एक बहुत बड़ी विडंबना है, हमारे देश, हमारे लिए और सबके लिए है। इसी से सभी रेजिडेंट डॉक्टर्स आहत है। जो डॉक्टर की असली मौत का कारण है उसे ही छुपाया जा रहा है। इसका ही रेजिडेंट विरोध कर रहे हैं। जब तक दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती है। तब तक प्रोटेस्ट जारी रहेगा। 3 साल तक उनके साथ काम किया, मौत की खबर से शौक लगा रेजिडेंट डॉक्टर कोमल वर्मा ने कहा कि डॉ रवि शर्मा हमारे सीनियर रहे हैं। वह सभी चीजों को अच्छे से हैंडल करते थे। उनके साथ हुई घटना को सुनने के बाद बहुत दुख हुआ था। उनके साथ हमने 3 साल तक काम किया है। उनकी मौत की खबर सुनने के बाद शौक लगा था। लेकिन उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट को ही बदल दिया गया। जिससे सभी डॉक्टर में आक्रोश है। संख्या कम रही तो कैंसिल हुई रैली अजमेर रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार सुबह डॉ रवि शर्मा को न्याय दिलाने के लिए रैली का कार्यक्रम रखा था। जेएलएन अस्पताल से बजरंगगढ़ चौराहे तक रैली निकाली जानी थी। लेकिन रेजिडेंट डॉक्टर्स की संख्या कम होने के कारण रैली को कैंसिल कर दिया गया। उदयपुर में करंट से हुई थी डॉक्टर की मौत उदयपुर के रवीन्द्रनाथ टैगोर (RNT) मेडिकल कॉलेज में बुधवार देर रात 2 बजे मकराना (नागौर) के रहने वाले डॉ. रवि शर्मा की करंट लगने से मौत हो गई थी। डॉ. रवि हॉस्टल के कॉरिडोर में रखे वाटर कूलर से पानी भर रहे थे। उनके चचेरे भाई प्रशांत भी रेजिडेंट डॉक्टर है। प्रशांत की बुधवार को नाइट ड्यूटी थी। यह खबर भी पढ़ें…. अजमेर में रेजिडेंट डॉक्टर्स ने कार्य बहिष्कार किया:जेएलएन में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, डॉक्टर के परिवार को न्याय देने की मांग