Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
तापमान फिर तेज, पारा 41 डिग्री पार - Bharatpur Blog

तापमान फिर तेज, पारा 41 डिग्री पार

टोंक| राज्य में आंधी-बारिश का दौर थमने के बाद अब तापमान बढ़ोतरी शुरू हो गई है। मौसम के अनुसार राज्य में 8 जून से गर्मी के तेवर और तेज होने के आसार है। तापमान 45 डिग्री के पार जाने एवं हीटवेव (लू) की संभावनाएं अधिक है। इसका असर जिले में भी दिखाई देने लगा है। जिले में शनिवार को तेज धूप के साथ ही तापमान एक बार फिर 40 डिग्री के पार हो गया है। जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री एवं न्यूनतम 30 डिग्री के आसपास रहा। आगामी दिनों में इसमें और बढ़ोतरी हो सकती है। गत दिनों नौतपा के दौरान तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास चला गया था। लेकिन दो दिन से तापमान में निरंतर तेजी है। उल्लेखनीय है कि जिले में इस बार अप्रैल माह में 44 एवं मई में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान रह चुका है।