Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
डमी बनकर परीक्षा देने वाला 5 हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार - Bharatpur Blog

डमी बनकर परीक्षा देने वाला 5 हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | जालोर एसओजी ने सैकंड ग्रेड भर्ती परीक्षा में अपने परिचित की जगह डमी कैंडिडेट बन परीक्षा देने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मई 2024 से फरार चल रहा था और उस पर 5 हजार का इनाम रखा गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरपीएससी की ओर से आयोजित वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सैकंड (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2022 में मूल परीक्षार्थी दुर्गाराम विश्नोई की जगह दीपक विश्नोई परीक्षा में डमी कैंडिडेट के रूप में बैठा था। बाड़मेर के धोरीमन्ना निवासी दुर्गाराम विश्नोई (26) पुत्र तोगाराम विश्नोई का परीक्षा में रोल नम्बर 2296286 था। 24 दिसंबर 2022 को विज्ञान विषय की परीक्षा के लिए जोधपुर के प्रताप नगर में अंबेडकर पार्क के सामने राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र पर वह खुद परीक्षा देने नहीं गया। उसकी जगह जालोर में बागोड़ा तहसील के वाडा भाडवी निवासी दीपक कुमार विश्नोई पुत्र प्रकाश विश्नोई ने परीक्षा दी थी। वह भीलवाड़ा के राजमाता विजयराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रहा था। गिरफ्तारी के डर से वह मई 2024 से ही कॉलेज से फरार था।