Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
ट्रेन की चपेट में आने से 4 गायों की मौत, एक घायल - Bharatpur Blog

ट्रेन की चपेट में आने से 4 गायों की मौत, एक घायल

भास्कर न्यूज| लाठी लाठी क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से पशुओं की मौत होने का सिलसिला जारी है। मंगलवार शाम करीब 4 बजे 22 बकरियों कि ट्रेन की चपेट आने हुई मौत के कुछ भी देर बाद भादरिया लाठी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक साथ चार गायों की मौत हो गई। वही 1 गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। बुधवार शाम को भादरिया लाठी रेलवे स्टेशन के पास एक गायों का झुंड विचरण कर रहा था। गायों का झुंड विचरण करता हुआ अचानक रेलवे ट्रैक पर आ गया। इस दौरान यहां से गुजर रही ट्रेन की आवाज सुनकर पांच गाय हड़बड़ाहट में ट्रेन कि चपेट में आ गई। हादसे में चार गायों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान यहां से गुजर रहे रेलवे कार्मिकों ने इस घटना कि सूचना प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों को दी। सूचना मिलने पर पोकरण तहसीलदार जयदेव, हल्का पटवारी धनराज माली, लाठी पुलिस थाने से सहायक उपनिरीक्षक किशनसिंह भाटी, प्रदीप कुमार, लाठी पशु चिकित्सा प्रभारी डॉ नदीम, भादरिया पशु चिकित्साधिकारी डॉ लोकेश कुमार, खेतोलाई पशु चिकित्साधिकारी डॉ प्रदीप कुमार, धौलिया पशुधन सहायक देवीशंकर तथा ग्रामीण हुकमाराम भील व जगदीश भील आदि मौके पर पहुंचे।