Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
टोंक में 2 भाइयों की करंट से मौत:लोगों का फूटा गुस्सा, शव मौके पर ही रखकर धरने पर बैठे - Bharatpur Blog

टोंक में 2 भाइयों की करंट से मौत:लोगों का फूटा गुस्सा, शव मौके पर ही रखकर धरने पर बैठे

टोंक में 2 भाइयों की करंट से मौत हो गई। रविवार सुबह करीब 6 बजे खेत पर जाते समय रास्ते में टूटकर पड़े बिजली के तारों से यह हादसा हुआ।
इधर हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोग दोनों शवों को हादसा स्थल पर ही रखकर प्रदर्शन कर रहे है। यह हादसा पीपलू थाना इलाके के बलखंडिया गांव में हुआ। जानकारी लगते ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पीपलू डीएसपी, पीपलू व झिराना थाना प्रभारी, नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और शवों को हॉस्पिटल ले जाने लगे। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उनको रोक लिया। लोग बिजली निगम की लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतकों के परिजनों को मुआवजा और अन्य मांग को लेकर अड़ गए। लोगों का कहना है कि पहले मृतकों के आश्रितों को मुआवजा, नौकरी की मांगे पूरी करे। लोगों का आरोप है कि बिजली निगम की लापरवाही से यह बिजली लाइन के तार टूटे पड़े थे। इसी कारण यह हादसा हुआ। इधर सूचना के बाद बिजली निगम कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और बिजली सप्लाई बंद करवाकर तारों को एक तरफ करवाया। 7 घंटे बाद भी मौके पर पड़े है शव
इधर हादसे के करीब 7 घंटे बाद भी शव मौके पर पड़े है। अभी शवों का पोस्टमॉर्टम करने पर सहमति नहीं बनी है। लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मृतक 4 भाई थे।
बड़े भाई बजरंग और किशोर कुमार ने बताया कि उनके भाई रामनारायण (35) पुत्र मंगला बलाई व हरलाल (26) आज सुबह करीब 6 बजे खेत पर जा रहे थे। रास्ते में भोपता नाले पर बनी नहर से होकर जा रहे थे।
नहर में पानी नहीं होने से लोग खेतों में इसी नहर से होकर गुजरते है और इस नहर के ऊपर से एग्रीकचर की बिजली लाइन गुजर रही है। इसके तीनों तार टूटे पड़े थे। वहां से गुजरते समय दोनों भाई तारों के टच हो गए और करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसका पता वहां से गुजरते समय किसानों को लगा तो उन्होंने सूचना दी। लोगों से समझाइश का दौर जारी
सूचना के बाद सुबह करीब 7 बजे पुलिस, परिजन मौके पर पहुंचे। मौके पर पीपलू SDM गणराज बड़गोती, बिजली निगम के SE के एल पटेल, XEN मोहर सिंह मीणा पीपलू डीएसपी अरविंद, नायब तहसीलदार प्रभुलाल, पीपलू थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह, झिराना थाना प्रभारी हरिमन मौजूद है। यह सभी लोगों से समझाइश कर रहे है। रामनारायण की पत्नी दिव्यांग है
दोनों मृतक भाइयों में से बड़े भाई रामनारायण की पत्नी दिव्यांग है। उसके एक बेटा और एक बेटी है। छोटे भाई हरलाल के 3 बेटियां है। दोनों भाई खेती करते थे। इनपुट: रामकल्याण सैनी, पीपलू।