बाड़मेर | सुर संगीत कला संस्थान बाड़मेर की ओर से गुरुवार को शहर के भगवान महावीर टाउनहॉल में शाम 7.30 बजे रफी नाइट कार्यक्रम का आयोजन होगा। संस्थान अध्यक्ष रजनीकांत शर्मा ने बताया कि बाड़मेर के स्थानीय कलाकार मोहम्मद रफी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके गाए हुए गीतों की प्रस्तुति देंगे। इसकी दो माह से तैयारी चल रही है।