Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
झौपड़े में जिंदा जल गया पांच साल का बच्चा:जसरासर के झौपड़े में आग लगी तो लोहे के टैंक में छिप गया, हो गई मौत - Bharatpur Blog

झौपड़े में जिंदा जल गया पांच साल का बच्चा:जसरासर के झौपड़े में आग लगी तो लोहे के टैंक में छिप गया, हो गई मौत

बीकानेर के जसरासर गांव की रोही में एक ढाणी में आग लग गई। इस आग में महज पांच साल का एक बच्चा जिंदा जल गया। उसकी मौके पर ही मौत होने के बाद घर में कोहराम मच गया। घटना शनिवार रात की है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है। जसरासर के गुंदुसर गांव की रोही में कल्याण सिंह की ढाणी में ये हादसा हुआ। गुंदुसर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर कांकड़ की रोही में कल्याण सिंह ढाणी बनाकर परिवार सहित रहता था। शनिवार को वो खेत में काम कर रहा था। उसकी पत्नी भी खेत में साथ में ही थी। घर में बेटा भरत सिंह झौपड़े में अकेला था। शाम को करीब साढ़े सात बजे पति पत्नी घर लौटे तो झौपड़े में आग लगी हुई थी। बेटे भरत सिंह का शव झौपड़े में ही पड़े लोहे के बॉक्स में पड़ी थी। आमतौर पर पानी ढोने के काम आने वाले इस बॉक्स में भरत सिंह कैसे पहुंचा, इसका पता नहीं चल पाया। ग्रामीणों का मानना है कि आग देखकर भरत सिंह संभवत: पानी की टंकी में छिप गया, जहां उसकी मौत हो गई। टंकी को भी आग ने घेर लिया था। माना जा रहा है कि टंकी के अंदर दम घुटने से उसकी मौत हो गई। कल्याण सिंह ने अपने परिचितों को मौके पर बुलाया। पुलिस भी मौके पर पहुंची।