उदयपुर | ज्येष्ठ पूर्णिमा बुधवार को है। इस दिन की परंपरा के अनुसार वैष्णव मंदिरों में ठाकुरजी के स्नान यात्रा मनोरथ होंगे। श्रीनाथजी की हवेली में मंगला दर्शन के दौरान ठाकुरजी का अभिषेक किया जाएगा। रोज भोग में हजारों आम की सेवा धराई जाएगी। एक दिन पहले मंगलवार को समोर बाग की श्याम बावड़ी से शुद्ध जल लाया गया। मंदिर में इस जल का अधिवासन किया गया। उधर, जगदीश मंदिर में भी मंगला दर्शन के दौरान ही जगन्नाथ स्वामी का अभिषेक करेंगे। इसके लिए 151 लीटर दूध, पंच नद के पवित्र जल से 151 कलश भरे जाएंगे। चंदन-केवड़ा, गुलाब-मोगरा आदि से सुवासित इसी जल से ठाकुरजी नहाएंगे।