Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
जोधपुर शहर में 13 मई को नहीं होगी जलापूर्ति:14 और 15 मई को बदलेगा सप्लाई शेड्यूल, फिल्टर प्लांट व लाइन की होगी सफाई - Bharatpur Blog

जोधपुर शहर में 13 मई को नहीं होगी जलापूर्ति:14 और 15 मई को बदलेगा सप्लाई शेड्यूल, फिल्टर प्लांट व लाइन की होगी सफाई

गर्मी के मौसम में जल भंडारण एवं जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस, पाईप लाईनों के अति आवश्यक रखरखाव व सफाई की जाएगी। इसके लिये दिनांक 13 मई को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापूर्ति बन्द रहेगी ।
इस कारण जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में दिनांक 13 मई को होने वाली जलापूर्ति दिनांक 14 मई को और दिनांक 14 मई को होने वाली जलापूर्ति दिनांक 15 मई को की जाएगी। इन क्षेत्रों में बदलेगा शेड्यूल पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता ने बताया कि झालामण्ड एव तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर, एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रों में दिनांक 13 मई को सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी । इन क्षेत्रों में दिनांक 14 मई को की जाने वाली जलापूर्ति दिनांक 15 मई को एवं दिनांक 15 मई को की जाने वाली जलापूर्ति दिनांक 16 मई को होगी।