Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
जैन समाज के 300 बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी - Bharatpur Blog

जैन समाज के 300 बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी

भास्कर संवाददाता | पाली भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव को लेकर मंगलवार शाम को अणुव्रत नगर में सांस्कृतिक संध्या हुई। इसमें 300 से अधिक बच्चों ने अलग-अलग वेशभूषा में भगवान महावीर के उपदेश सुनाए। बच्चों ने सत्य, अहिंसा, अस्तैय, अपरिग्रह, ब्रह्मचर्य या 5 महाव्रत धारी की प्रस्तुति दी। नारी शक्ति कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। महावीर के जन्म कल्याणक दिवस में जैन युवा संगठन के तत्वाधान में आयोजित सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत मंगलाचरण नवकार महामंत्र से हुई। मुख्य लाभार्थी परिवार नैनमल छगनलाल सालेचा, बालचंद दिलीप, नरेश अशोक जितेंद्र पुनीत परिवार रहे। जैन युवा संगठन के पूर्व अध्यक्ष विनय बंब ने बताया कि अध्यक्ष कल्पेश लोढ़ा व सचिव अशोक तलेसरा के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में मेरे वीर के बराबर कोई नहीं, वह चंदन वाला नृत्य पर सभी को झूमने पर मजबूर किया। मंच संचालन वर्षा नाहर एवं भानु सुन्देचा ने किया। 13 बच्चों ने बजाए म्यूजिकल बैंड, लाइव गाया : सांस्कृतिक संध्या में म्यूजिकल यंत्र बच्चो ने ही बजाए। इसके लिए बच्चे 2 महीने से तैयारी कर रहे थे। तीन बच्चों ने पूरे गाने गाए। बच्चों ने वीतराग प्रभु परम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान, नेमीनाथ भगवान, पार्श्वनाथ भगवान की जन्म महोत्सव एवं उनके प्रभाव की महिमा का संदेश दिया। देशभक्ति में जैन समाज का योगदान को लेकर मंचन किया गया। भगवान महावीर के जीवन वर्णन के लिए नाटिका का मंचन किया गया। राजस्थानी थीम, हमारा राजस्थान, हमारा प्रदेश- हमारा गौरव थीम पर बच्चो ने प्रस्तुतियां दी गईं। भगवान महावीर के जन्मकल्याणक महोत्सव में मौजूद जेन समाज के लोग। कार्यक्रम संयोजक रेनू बंब ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या में नारी शक्ति, भगवान महावीर का जन्मोत्सव ,देशभक्ति, भगवान महावीर स्वामी के उपदेश, माता त्रिशला के दुलारे ,परमात्मा की महिमा, एवं म्यूजिकल बैंड लाइव मुख्य आकर्षण रहा। कार्यक्रम की व्यवस्था में जैन युवा संगठन की महिला विंग पिछले 15 दिनों से लगातार व्यवस्था में जुटी है। प्रीति संचेती, मितिशा भंडारी, हीरा नाहर, अनुकृति काकरिया ,प्रियंका चौरडिया ,सुमन नाहटा, गरिमा चोपड़ा ,संगीता बलिया ,ममता सिंघवी, प्रियंका नाहर ,स्मिता कवाड़ ,सीमा कावड़िया, मीना मंडोत ,मीना जैन, मधु मेहता, रेखा कटारिया, नीलम कुंडलिया, दीपिका वेदमुथा, प्रेम लता भंसाली, निधि तलेसरा, यशा मालू, चेतना बाफना, सुनीता मेहता, सहित कई महिला विंग के सदस्य जुड़ी रही।