भरतपुर। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ भरतपुर द्वारा बिहारीजी मंदिर पर 101 परिंडों का वितरण अध्यक्ष विष्णु कुमार गोयल द्वारा उपस्थित श्रद्धालुओं को किया गया। सभी श्रद्धालुओं से कहा कि अपने-अपने घर के आंगन में इन्हें लटका कर रोजाना इसमें पानी जरूर डालें। परिंडों का वितरण प्रारम्भ करने से पूर्व श्री बिहारीजी को भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य पंकज बंसल ने कहा कि गर्मी में पक्षियों की जल सेवा का कार्य एक महान सेवा है। अत: सभी को ये सेवा कर पुण्य जरूर कमाना चाहिए। कार्यक्रम में विष्णु कुमार गोयल, राज कुमार तनेजा, प्रमोद गर्ग, पंकज बंसल, नीलकमल गेरा, राज कुमार तिलकधारी, जनक बाबू शर्मा, अशोक गोयल, कपूर अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, गिरीश सिंघल, प्रदीप अग्रवाल, विनय सिंघल, मीरा गोयल, सुधा गोयल आदि उपस्थित थे।
