Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
जस्सूसर गेट मंडल एवं पुराना शहर की कार्यकारिणी घोषित - Bharatpur Blog

जस्सूसर गेट मंडल एवं पुराना शहर की कार्यकारिणी घोषित

बीकानेर | राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के निर्देशानुसार बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने आज बीकानेर के दो और मंडलों की कार्यकारिणी घोषित की। संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया की मंडल की कार्यकारिणी में अध्यक्ष के अलावा 30 सदस्य चयन किए गए है जिनमें 7 उपाध्यक्ष, नौ महासचिव, एक प्रवक्ता, एक कोषाध्यक्ष, दो सोशल मीडिया प्रभारी और 10 सचिव बनाए गए है। बीकानेर पश्चिम विधानसभा के दो मंडल जस्सूसर गेट मंडल अध्यक्ष कमल कुमार साध, और पुराना शहर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण व्यास की कार्यकारिणी घोषित की गई।