Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
जयपुर में टूटी सड़कें और बंद स्ट्रीट लाइटें बनी परेशानी:दैनिक भास्कर का सिविक इश्यू पर लोग बता रहे अपने इलाके की समस्याएं - Bharatpur Blog

जयपुर में टूटी सड़कें और बंद स्ट्रीट लाइटें बनी परेशानी:दैनिक भास्कर का सिविक इश्यू पर लोग बता रहे अपने इलाके की समस्याएं

जयपुर की सुंदरता और बुनियादी ढांचे को दुरुस्त रखने के लिए जयपुर नगर निगम (ग्रेटर और हेरिटेज) की ओर से हर साल बजट जारी किया जाता है। जो साफ-सफाई, सड़क मरम्मत और स्ट्रीट लाइट मेंटेनेंस पर खर्च किया जाता है। लेकिन फिर भी जनता को परेशान होना पड़ता है। दैनिक भास्कर के ‘सिविक इश्यू’ सेगमेंट पर लोग उन परेशानियों को बेबाकी से साझा कर रहे हैं। रोजाना सैकड़ों पोस्ट आ रही है। इस पर लोग बता रहे हैं कि निगम के कर्मचारी आते तो हैं, लेकिन जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। गलियों में बेसहारा पशु घूमते हैं। बच्चों-बुजुर्ग लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। आगे पढ़िए लोगों की शिकायतें… जयपुर ग्रेटर के वार्ड 131 में कीचड़ भरी सड़क दोनों ही निगमों से कचरे, टूटी सड़कें, बंद स्ट्रीट लाइटों की समस्याएं सामने आ रही है। कई इलाकों में लोगों के घरों में बीसलपुर से आ रहे पानी के लिए मीटर तो चालू है। लेकिन साथ ही में लगे पाइपलाइन में पानी नहीं है। आगरा रोड के पुरानी चुंगी इलाके के वार्ड नंबर 131 के राहुल शर्मा ने बताया कि, शिवा नगर में सड़क पर पानी भरा रहता है। जिससे लोगों को परेशानी का सामने करना पड़ता है। तो वहीं, वार्ड 99 के कपिल देव ने बताया कि,गोवर्धन नगर चौराहे पर सीवर का गंदा पानी बहता रहता है। जिसकी वजह से वहां से आने-जाने में काफी परेशानी का सामने करना पड़ रहा है। वार्ड नंबर 18 और 51 में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा वार्ड नंबर 18 की मुन्नी शर्मा बताती हैं कि, करतारपुरा की हमुनाम कॉलोनी में आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता है। और वार्ड नंबर 51 की रश्मि शर्मा बताती हैं कि, न्यू सांगानेर रोड पर भी इसी तरह आवार पशुओं का जमावड़ा रहता है। हेरिटेज में भी असुविधाओं से जूझ रहे लोग बात की जाए जयपुर हेरिटेज के वार्ड नंबर 70 की तो दीपक ने बताया कि, बिजली का पोल एक तरफ झुका हुआ है। जिसके गिरने की संभावनाएं बेहद ज्यादा है और अब लोगों को दहशत में जीना पड़ रहा है। इसी के साथ वार्ड 46 के सुनील गुप्ता बताते है कि, सोडाला क्षेत्र के गणेश नगर हटवाड़ा रोड पर पिछले 2 महीने से स्ट्रीट लाइट खराब है। इस इलाके में लोगों को अंधेरे में आना-जाना पड़ता है। वार्ड नंबर 8 और 36 के भी हाल बेहाल वार्ड नंबर 8 के कृष्ण कुमार ने बताया कि, जोबनेर माता मंदिर के सामने सीवर लाइन का चैंबर खुला हुआ पड़ा है। और अब यहां पर लोगों के रहने में परेशानी हो रही है। तो वहीं, वार्ड 36 की सुमन लता ने बताया कि, बनी पार्क इलाके में उनके घर के सामने सीवर का गंदा पानी बह रहा है। इस तहर की परेशानी से ये लोग रोज जूझ रहे है। शिकायतें होती हैं दर्ज, लेकिन कार्रवाई अधूरी खासतौर पर मालवीय नगर, मानसरोवर, झोटवाड़ा, विद्याधर नगर, आमेर रोड और सांगानेर जैसे इलाकों में लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। वहीं, बड़ी संख्या में नाले खुले और गंदे पड़े हैं। इस मामले में लोगों का कहना है कि, निगम के पोर्टल पर शिकायतें तो दर्ज हो जाती हैं लेकिन निस्तारण आधो का भी नहीं होता है। अब जरूरत है कि प्रशासन न केवल इन समस्याओं पर संज्ञान ले बल्कि ज़मीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई करे, ताकि गुलाबी नगरी की सुंदरता केवल कागज़ों तक सीमित न रह जाए।
समाधान तभी, जब अधिकारी समस्याओं पर गंभीर हों इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर वार्ड, गली और मोहल्ले से लोग सीधे अपनी बात कह सकें। सरकार और अधिकारियों तक रियल टाइम समस्याएं पहुंचें। आप भी अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्या को दैनिक भास्कर एप पर पोस्ट करना चाहते हैं तो क्लिक करें। ये भी पढ़ें… दैनिक भास्कर का सिविक इश्यू जयपुर की आवाज बना:टूटी सड़कों और गंदगी की शिकायतें आईं, मेयर बोलीं- जल्द समाधान करेंगे जयपुर की गलियों और मोहल्लों में उठने वाली आवाज अब सिर्फ मोहल्ला मीटिंग तक नहीं रही। अब ये आवाज राजस्थान के सबसे बड़े मंच पर गूंज रही है। दैनिक भास्कर एप के ‘सिविक इश्यू’ सेगमेंट ने आम लोगों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का एक बेबाक और सशक्त माध्यम दिया है। (पूरी खबर पढ़ें)