जयपुर में कैब चलाने वाले टैक्सी ड्राइवर हड़ताल पर:न्यूनतम किराया तय करने की मांग, परेशान लोग बोले- ऑटो दोगुने पैसे मांग रहे

जयपुर में कैब ड्राइवरों की हड़ताल आज भी जारी है। शहर में 5 हजार कार टैक्सी नहीं चल रही हैं। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। क्रांतिकारी टैक्सी ड्राइवर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह रतनू ने बताया- हम सभी ऐप बेस्ड कंपनियों के ड्राइवर ने कंपनी के खिलाफ बहिष्कार का ऐलान कर रखा है। यह धरना 2 जून से मांग पूरी न होने तक अनिश्चितकाल तक चलेगा। अब कल हम वीटी रोड ग्राउंड मानसरोवर में बड़ा प्रदर्शन करेंगे। कैब ड्राइवर्स की प्रमुख मांग ऑटो वाले दोगुना पैसा मांग रहे हैं कैब संचालकों की हड़ताल के कारण राजधानी में लोग परेशान होते दिख रहे हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर लोग कैब ना मिल पाने के कारण परेशान हो रहे हैं। जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट राजेश साहू ने बताया हम एक घंटे से कैब करने की कोशिश कर रहे हैं। हम चार लोग हैं। ऊपर से बारिश हो रही है। रिजर्वेशन न मिलने के कारण अभी जनरल से ट्रैवल करके आए हैं। कैब की सुना यहां हड़ताल चल रही है। ऑटो वाले दोगुना तिगुना पैसा मांग रहे हैं। आधा घंटे से कैब बुक नहीं हो रही है अवनीश उपाध्याय ने बताया कि वे कॉलेज के लिए आए थे। कॉलेज दूर है इसलिए कैब बुक कर रहे हैं। लेकिन आधा घंटे से कोई कैब नहीं हो रही है। अभी पता चला कि हड़ताल है। लगातार बारिश हो रही है। ऑटो वाला से बात की तो ज्यादा पैसा मांग रहे हैं। ये समस्या आ रही है।