जयपुर के हरमाड़ा में डंपर हादसे में घायल एक और व्यक्ति की मौत हो गई। जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल( SMS) में एडमिट अजय पारीक ने शनिवार रात दम तोड़ दिया। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 तक पहुंच गई। अभी एसएमएस हॉस्पिटल में दो घायलों का इलाज चल रहा है। एसएचओ (हरमाड़ा) उदय सिंह यादव ने बताया कि SMS हॉस्पिटल में एडमिट अजय पारीक (55) की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हरमाड़ा के लोहामंडी में शराबी डंपर ड्राइवर के रौंदे गए लोगों में मरने वालों की संख्या 15 तक पहुंच गई है। मृतक अजय बारीक (55) पुत्र नागेश्वर सिरसी रोड पांच्यावाला के मनसार नगर के रहने वाले थे। हादसे में कई गंभीर घायलों का SMS हॉस्पिटल और कांवटिया हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। 10 एमएल खून में 1.26 एमएल शराब
FSL जांच में सामने आया कि जेल भेज गए डंपर ड्राइवर कल्याण मीणा के 10 एमएल खून में 1.26 एमएल शराब मिली। उसके शरीर में औसतन चार से पांच लीटर खून में 630 एमएल शराब थी। FSL ने शुक्रवार को हरमाड़ा थाना पुलिस को जांच रिपोर्ट भेज दी है। ड्राइवर कल्याण मीणा ने डंपर ड्राइव के दौरान ज्यादा मात्रा में शराब पी रखी थी। पुलिस जांच में गंभीरता बरते
चौमूं के एसीजेएम सत्येंद्र सिंह ने कहा- डंपर ड्राइवर कल्याण मीणा ने जानबूझकर यह अपराध किया है। यह सीधे-सीधे हत्या है। जांच अधिकारी अगली पेशी पर हत्या के अपराध की धाराएं जोड़ें। पुलिस मामले की अग्रिम जांच में भी गंभीरता बरते। SIT का किया गठन
जयपुर जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी ने इस जांच कमेटी का गठन किया है। इसमें एडीएम युगांतर शर्मा, आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत और एडीसीपी नॉर्थ आलोक सिंघल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। एडीएम युगांतर शर्मा का कहना है- भविष्य में इस तरह की कोई दुर्घटना न हो, इसके लिए एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। शनिवार दोपहर मौके पर स्थिति का जायजा लिया गया है। संबंधित मामले में एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसमें संबंधित स्थान पर जो खामियां हैं, उनका उल्लेख किया जाएगा। साथ ही, इस संबंध में क्या-क्या सुधार हो सकते हैं, उन बातों का भी उल्लेख किया जाएगा। इन लोगों ने जान गंवाई…
1- गिरजा कंवर (55) पत्नी भंवर सिंह निवासी रोड नंबर-17 विश्वकर्मा, जयपुर
2- सुरेश कुमार मीणा (35) पुत्र बंदी लाल मीणा निवासी टोंक
3- महेश कुमार मीणा (35) पुत्र धन्ना लाल मीणा निवासी टोंक
4- विनोद मालपानी (44) पुत्र ओमप्रकाश निवासी सुदामापुरी, हरमाड़ा (जयपुर)
5- भीखी बाई (50) पत्नी नागजी निवासी तालेरा, बनासकांठा (गुजरात)
6- महेंद्र कुमार बुनकर (38) पुत्र भागीरथ प्रसाद निवासी बुनकरों का मोहल्ला सीपुर (सीकर)
7- दशरथ (41) पुत्र भागीरथ प्रसाद निवासी बुनकरों का मोहल्ला सीपुर (सीकर)
8- भावना वर्मा उर्फ भानु (7) पुत्री दशरथ निवासी बुनकरों का मोहल्ला सीपुर (सीकर)
9- रामशंकर (45) निवासी विश्वकर्मा जयपुर
10- श्रवण सैनी (35) निवासी एमडी रोड, जयपुर
11- अनूप (19) निवासी सीतापुर बिहार
12- राजेंद्र गोरा (62) निवासी वैशाली नगर, जयपुर
13- वर्षा बुनकर (25) निवासी सीपुर सीकर हादसे में ये हुए घायल
मनोज (45) निवासी गुजरात, दानिश (45), देशराज (51) निवासी हरमाड़ा जयपुर, कमल (40) नाहरी का नाका शास्त्री नगर जयपुर, ज्ञान रंजन (24) निवासी पांच्यावाला (जयपुर), ईश्वर भाई (36), नागजी भाई (39), पन्ना भारती गोस्वामी घायल हुए थे। फिलहाल एसएमएस में दो घायलों का इलाज चल रहा है। ये खबरें भी पढ़ें बर्दाश्त करने की बात लिखे डंपर ने 14-लाशें बिछा दी:जयपुर में 17 गाड़ियों को कुचला, कार मालिक से हुई थी कहासुनी, CI समेत 3 सस्पेंड जयपुर में 1KM तक लोगों को कुचलता गया डंपर:मांस के लोथड़े गाड़ियों पर चिपके, हाथ-पैर कटे; 13 फोटो में हादसे की पूरी कहानी 13 लोगों का हत्यारा बोला- मुझे कुछ याद नहीं:जयपुर में कुछ मिनटों में 27 लोगों को रौंदा था, अलग-अलग तरह का नशा करने का शक चाचा के साथ खड़ी थीं बहनें, डंपर चढ़ गया:जयपुर हादसा: सड़क पर कुचले पड़े मिले तीनों के शव, प्रत्यक्षदर्शी बोले- वो भयावह था जयपुर में डंपर से मरने वालों का आंकड़ा 14 पहुंचा:सीकर की युवती ने दम तोड़ा, पुलिस को अब तक ड्राइवर का लाइसेंस नहीं मिला राजस्थान के एक्सप्रेसवे पर 15 मौतों के बाद एक्शन:हाईवे किनारे से अवैध ढाबों को हटाया; भारी वाहनों की पार्किंग से हो रहे हादसे दो भतीजी को छोड़ने आया था, डंपर ने कुचल दिया:प्रत्यक्षदर्शी बोले- भागो-भागो की आवाज आने लगी; बच पाता इससे पहले टक्कर मार दी