जयपाल शारीरिक शिक्षक संघ के जिलाअध्यक्ष बने

झालावाड़| जिला शारीरिक शिक्षक संघ के चुनाव राधा कृष्ण भवन में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी मकसूद अली और हनुमानसिंह ने बताया कि जिले के शारीरिक शिक्षकों ने जयपाल यादव को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना। जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल और विभिन्न खेल संगठन के पदाधिकारी ने जयपाल यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।