Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
छात्रवृत्ति के आवेदन करने की तिथि बढ़ाने की मांग - Bharatpur Blog

छात्रवृत्ति के आवेदन करने की तिथि बढ़ाने की मांग

चूरू| जिला मुख्यालय पर मंगलवार को राजस्थान निर्माण मजदूर संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने पंजीकृत निर्माण मजदूरों की मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में लिखा है कि श्रम विभाग की साइट बंद रहने के कारण जिले के कई निर्माण मजदूरों के मजदूर कार्ड अपडेट नहीं हो सके। मजदूर कार्ड अपडेट नहीं होने कारण मजदूरों के बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति के आवेदन नहीं हो पाए। प्रतिनिधि मंडल ने 31 मई को निर्धारित शिक्षा सहायता छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में जिला महामंत्री राजबीर कुलड़िया, अफाक खान, विजेंद्र सिंह नीमां, साजिद अली आदि शामिल थे।