ग्रेनाइट पत्थरों के ब्लॉक से भरे एक ट्रेलर की ओर से अरांई किशनगढ़ मार्ग पर बने टोल बूथ को उखाड़ने का वीडियो सामने आया है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन टोल बूथ में बैठे कर्मचारी को हल्की चोटें आई। सूचना के बाद किशनगढ़ शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को जब्त कर चालान किया है। टोल संचालक की ओर से कोई रिपोर्ट फिलहाल नहीं दी गई है। हादसा गुरुवार शाम करीब पांच बजे का है। घटना से जुडे़ देखें ये फोटोज… जानकारी के अनुसार-अरांई किशनगढ़ मार्ग पर बने टोल से ग्रेनाइट से भरा ट्रेलर गुजर रहा था और इसी दौरान टोल बूथ को टक्कर मार दी। इससे टोल में बैठा कर्मी अचानक हुए हादसे से घबरा गया और बाहर निकला। टक्कर से टोल बूथ में तोड़फोड़ भी हुई। टोलकर्मी के हल्की चोटें आई। घटना की जानकारी मिलते ही टोल बूथ के मैनेजर ने किशनगढ़ शहर थाना पुलिस को सूचना दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया और थाने में खड़ा करवा दिया। बाद में टोल बूथ संचालक व ट्रेलर चालक में समझोता हो गई और कोई रिपोर्ट नहीं दी गई। किशनगढ़ शहर थाने के एएसआई रतनलाल ने बताया -खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के मामले में लेन सिस्टम उल्लंघन को लेकर ट्रेलर जब्त किया है और चालान किया। साथ ही ओवरलोड को लेकर परिवहन विभाग को सूचित कर दिया है। (इनपुट सहयोग -प्रकाश सिंधी|अराई)