गुप्त नवरात्र 30 जनवरी से

अलवर| माघ मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा 30 जनवरी से गुप्त नवरात्र प्रारंभ होंगे। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र और व्यतीपात योग का शुभ योग बन रहा है। पंचमी तिथि का क्षय होने के कारण गुप्त नवरात्र 9 दिन के स्थान पर 8 दिन के होंगे। समापन 6 फरवरी को होगा। 30 जनवरी को शुभ का चौघड़िया में सुबह 7.17 से 8.38 बजे तक, चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया व अभिजित मुहूर्त में सुबह 11.19 से दोपहर 3.21 बजे तक घट स्थापना की जा सकती है।