गांधी गोशाला में संगोष्ठी कार्यक्रम

भास्कर न्यूज | टोंक वंदे गंगा जल संरक्षण महाअभियान के तहत शनिवार को पशुपालन विभाग टोंक ने जिले की सभी गोशालाओं में सफाई अभियान और गोष्ठियों का आयोजन किया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम गांधी गोशाला टोंक में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि जिला प्रमुख सरोज बंसल रहीं। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका, विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया, गोशाला संरक्षक अभय मल बंब, आनंद बंब और बालकिशन गर्ग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गौशाला में सफाई अभियान से हुई। अतिथियों ने स्वयं श्रमदान कर गोशाला की सफाई की। गोवंश के पानी की खेळियों की सफाई कर उन्हें चुने से पुतवाया गया। जल संरक्षण पर आयोजित गोष्ठी में जिला प्रमुख सरोज बंसल ने जल के महत्व और उसके संरक्षण पर विचार रखे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका ने गायों की उपयोगिता और नदियों के संरक्षण की बात कही। संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. छोटू लाल बैरवा ने केंद्र और राज्य सरकार की पशुपालन योजनाओं की जानकारी दी।