Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
खेतों में लगी भीषण आग, चारा जलकर खाक - Bharatpur Blog

खेतों में लगी भीषण आग, चारा जलकर खाक

बमूलिया माताजी| कस्बे के निकटवर्ती कई गांवों में इस समय खेतों में फसल के अवशेषों में भीषण आग लगी हुई है। शुक्रवार रात को यह आग का विकराल रूप में देखने को मिला। जिसमें हजारों बीघा का मवेशियों का चारा जलकर खाक हो गया। कृषि विभाग की ओर से हर साल फसल अवशेष नहीं जलाने की हिदायत दी जाती है। इसके बावजूद इस वर्ष भी बड़े पैमाने पर फसल अवशेष जलाए जा रहे हैं। खेतों में आग लगाने से खेत की जैविक क्षमता कम होती है जिससे फसल को नुकसान होता है तथा खेत के सूक्ष्म एवं लाभकारी जीव नष्ट हो जाते है। इस आग से पर्यावरण को भी बहुत नुकसान होता है।