Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
खाटू श्याम के नगर भ्रमण के साथ आज निकलेगी निशान यात्रा - Bharatpur Blog

खाटू श्याम के नगर भ्रमण के साथ आज निकलेगी निशान यात्रा

श्री खाटू श्याम मित्र मण्डल ट्रस्ट की ओर से आयोजित होने वाले 9वें श्याम महोत्सव का आगाज गुरुवार को श्याम प्रभु के नगर भ्रमण और निशान यात्रा के साथ होगा। तीन दिवसीय महोत्सव में 10 मई को फतह स्कूल में भजन संध्या होगी। ट्रस्ट के सीपी बंसल और हिम कुमार एरन ने बताया कि फतह स्कूल मैदान से शाम 6 बजे निशान यात्रा निकलेगी जो सूरजपोल, बापूबाजार, देहलीगेट, टाउनहॉल मार्ग होते हुए वापस सूरजपोल होकर फतह स्कूल पहुंचेगी। निशान यात्रा के साथ उदयपुर में पहली बार बाबा खाटू श्याम का नगर भ्रमण भी होगा। निशान यात्रा में शामिल होने के लिए पंजीयन करवाना जरुरी है। महोत्सव के दूसरे दिन 9 मई को मेहंदी की रस्म होगी जिसमें महिलाएं बाबा की नाम की मेहंदी लगाएगी। श्याम महोत्सव का मुख्य आयोजन 10 मई को होगा जिसमें शाम 7 बजे से भजन संध्या प्रारंभ होकर प्रभु इच्छा तक चलेगी। भजन गायक नंदू महाराज महोत्सव के मुख्य आकर्षण होंगे। इनके अलावा गुरु ग्राम से नरेश सैनी व नजफगढ से बंटू भैया जैसे बड़े कलाकारों के साथ ही दिल्ली से महावीर अग्रवाल वासु व मयूर रस्तोगी भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।