Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
खाटू में स्वच्छता सेवादल ने तीन दिवसीय सेवा कार्य किए:500 कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर से तोरण द्वार तक की सफाई - Bharatpur Blog

खाटू में स्वच्छता सेवादल ने तीन दिवसीय सेवा कार्य किए:500 कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर से तोरण द्वार तक की सफाई

स्वच्छता सेवा दल की टीम ने बाबा श्याम के जन्मोत्सव के अवसर पर खाटू धाम में तीन दिवसीय सेवा कार्य किए। इस दौरान टीम के सदस्यों ने मंदिर परिसर से तोरण द्वार तक स्वच्छता अभियान चलाया और श्रद्धालुओं को विभिन्न सेवाएं प्रदान कीं। टीम के संयोजक एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण कुमार बंसल ने बताया कि कोटपूतली टीम के लगभग 400 से 500 कार्यकर्ताओं ने इस तीन दिवसीय प्रवास के दौरान सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने खाटू श्याम मंदिर परिसर से लेकर तोरण द्वार तक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। अखिल भारतीय स्वच्छता सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतू माली ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी सदस्यों ने निस्वार्थ भाव से बाबा श्याम प्रभु की नगरी में स्वच्छता एवं सेवा कार्य किए, जिससे श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुखद वातावरण मिल सका। संगठन मंत्री प्रतोष शर्मा ‘फकीरा’ ने बताया कि बाबा खाटू श्याम नगरी में लाखों की संख्या में भक्तों ने दर्शन किए। कई श्रद्धालुओं ने रींगस से खाटू तक पैदल यात्रा कर बाबा को निशान भी अर्पित किया। इस सेवा कार्य में जगदीश माली, बबलू मीणा, गिरवर शर्मा, राहुल मंगल, रवि बालास्या, दीपक सैनी, सतीश (पलवल), आकांक्षा माली, कोषाध्यक्ष उमेश गुप्ता, सुशील गोयल, चंद्रप्रकाश अग्रवाल सहित टीम के अनेक सदस्य शामिल रहे।