श्रीगंगानगर| खाटलबाना निवासी 75 वर्षीय राम देवी इन्सां धर्मपत्नी चंद्रभान मदान की मृत्यु उपरांत शरीर को पंजाब आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज मोरजंड खारी को दान दिया गया है। मरणोपरांत उनके नेत्रदान व पार्थिव शरीर से रिसर्च कार्य हो सकेगा। रामदेवी डेरा सच्चा सौदा के गुरु गुरमीत राम रहीम की शिष्या थीं। उनकी प्रेरणा से ही परिवार ने शरीर को दान करने का निर्णय लिया। अंतिम यात्रा के दौरान शरीरदानी माता राम देवी इन्सां की पार्थिव देह को उनकी बेटियों,पोतियों ने कंधा देकर बेटा बेटी का फर्ज भी निभाया। ब्लॉक 85 गोकुल इंसा, अमर गेरा इंसा, सरोज इंसा, मखन इंसा, शृंगार इंसा, राजरानी इंसा,पल्लवी इंसा, सुनीता इंसा, ब्लाक की साध-संगत व रिश्तेदार संबंधी मौजूद थे।