Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
खाखरा वाला देवता मंदिर पर मूर्ति स्थापना, आज कन्या भोज - Bharatpur Blog

खाखरा वाला देवता मंदिर पर मूर्ति स्थापना, आज कन्या भोज

भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा उपनगर सांगानेर स्थित खाखरा वाला देवता स्थल पर नवरात्र महोत्सव के 13 दिवसीय अनुष्ठानों की गुरुवार को पूर्णाहुति होगी। बुधवार को आश्रम परिसर में कन्हैया भारती की प्रतिमा स्थापना का कार्यक्रम हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति स्थापना के दौरान उपस्थित पंडितों ने मंत्रोच्चारण से वातावरण गूंजाया। गुरुवार को मंदिर में तेरस पर 13 दिवसीय नवरात्र महोत्सव की हवन यज्ञ के साथ पूर्णाहुति होगी। पुजारी श्यामलाल ने बताया कि सुबह 5:15 बजे मंशापूर्ण महादेव मंदिर में नमक चमक अभिषेक होगा। आचार्य धर्मेश व्यास के सानिध्य में 10:15 बजे नवरात्र महोत्सव की पूर्णाहुति हवन होगा। मई में होने वाले नानी बाई को मायरो कथा को लेकर अभिजीत मुहूर्त में ध्वजा रोहण किया जाएगा। खांखरा वाले देवता सांगानेर में 6 से 10 मई तक कथा व्यास गोभक्त राधाकृष्ण महाराज नानी बाई रो मायरो कथा का वाचन करेंगे। कथा के साथ ही श्री पंचकुंडीय महारूद्र यज्ञ एवं कलश स्थापना होगी। 4 दिवसीय कार्यक्रम के तहत प्रभातफेरियों का संगम होगा। गुरुवार को ही ब्रह्मभोज एवं भंडारा भी होगा।