राजसमंद में कांकरोली थाने पर हनी ट्रैप के 3 मामले दर्ज होने के बाद गिरफ्तार हुई महिला गैंग के खिलाफ कुंवारिया के व्यापारी ने भी मामला दर्ज कराया।
व्यापारी ने 3 महिलाओं, 1 पुरुष सहित 4 अन्य के खिलाफ 4 लाख रूपए वसूलने मामला दर्ज करवाया है। थाना इंचार्ज सोनाली शर्मा ने बताया कि करीब एक साल पूर्व आरोपी महिला कांकरोली निवासी अफसाना बानू कुंवारिया आई थी। जहां एक स्कूटी का फाइनेंस करवाने के लिए व्यापारी निर्मल से मिली थी। इस पर एक बार तो व्यापारी ने फाइनेंस करने से मना दिया। लेकिन बाद में अफसाना बानू ने व्यापारी को बहलाकर स्कूटी पर फाइनेंस करवा दिया। कुछ समय तक तो लोन की किश्त जमा करवाती रही। लेकिन बाद में लोन की किश्त जमा करना बंद कर दिया। इस पर व्यापारी ने लोन की किश्त जमा कराने के लिए कॉल किया। लेकिन अफसाना बानू चिकनी चुपड़ी बातें करती रहती थी। इसके बाद अफसाना बानू ने अक्टूबर 2024 में व्यापारी निर्मल को जन्नत बानू व सुनीता से मिलाया। इन दोनों महिलाओं ने कहा मेरे भी स्कूटी का फाइनेंस करवाना है। बाद में सुनीता ने व्यापारी को रामेश्वर महादेव मंदिर राजसमंद बुलाया। जहां पर वह मौके पर पहुंचे इन दोनों के बीच बातचीत हुई। महिला सुनीता ने कहा कि मैं फाइनेंस के लिए आवश्यक दस्तावेज लाना भूल गई हूं। मुझे भी चौराहे तक छोड़ देना। इस पर व्यापारी ने सुनीता को बाइक पर बैठाकर जाने लगा तभी एक ईको कार में 4 युवक सवार होकर आए। जिन्होंने व्यापारी को जबरन कार में बैठा दिया। कार में बीच वाली सीट पर बैठा दिया। सुनीता को व्यापारी के पास कार में बैठा दिया। साइड में एक व्यक्ति ने वीडियो व फोटोग्राफी कर ली। इसके बाद व्यापारी से 5 लाख रूपए की मांग करने लग गए। बदमाशों ने व्यापारी को धमकी दी कि सुनीता के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करना व अश्लील वीडियो बनाने में ऐसा मुकदमा दर्ज करवाएंगे की जीवन पर याद करते रहेगा। व्यापारी की बाइक की चाबी ले ली। इसके बाद नेगड़िया टोल पर लेकर गए। आरोपियों ने व्यापारी से दो खाली चेक ले लिए। बाद में पैसों का दबाव बनाने लग गए। अन्यथा वीडियो वायरल करने की धमकी देने लग गए। इस पर बाद में व्यापारी ने 5 के बजाय 4 लाख रूपए दिए। जिसके बाद व्यापारी ने कुंवारिया पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। इधर कांकरोली पुलिस ने हनी ट्रैप के आरोपियों की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद फिर से कोर्ट में पेश किया। जहां आरोपी देवगांव निवासी संजू वैष्णव, योगेश गुर्जर, कमलेश वैष्णव, अम्बालाल न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए। कांकरोली थानाधिकारी हनुवंत सिंह सोढ़ा ने बताया कि पनोतिया निवासी श्रवण गुर्जर न्यायालय में पेश किया। जहां से फिर से रिमांड मांगा गया। वहीं तीसरे मामले में पूजा गुर्जर व लक्ष्मण गुर्जर अभी फरार चल रहे है।
