करवर| कस्बे के पावर हाउस के सामने मंशापूर्ण महादेव परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी प्रमोद फागणा ने की। इसमें संगठनात्मक विकास और पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक सीएल प्रेमी ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग परेशान हैं। गांवों में विकास कार्य रुके हुए हैं। ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। चुनाव से पहले किए गए वादों को सरकार पूरा नहीं कर पाई है। विधानसभा प्रभारी प्रमोद फागणा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर हर मंडल और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जा रहा है। पार्टी का फोकस है कि ज्यादा से ज्यादा किसान, युवा और महिलाएं पार्टी की विचारधारा से जुड़ें। इससे पार्टी का आधार मजबूत होगा और स्थानीय मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा। यह अभियान राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में चल रहा है। बैठक को नैनवां उपप्रधान एमएल नागर, ब्लॉक अध्यक्ष नैनक राम मीणा, करवर मंडल अध्यक्ष लोकेश गर्ग, पूर्व जिपस लालचंद चंदेल, एडवोकेट मुकेश नागर ने भी संबोधित किया। इकाई अध्यक्ष बाबूलाल सिणोलिया, साबूलाल मीणा, अशोक गुर्जर, शांतिलाल मीणा, रामदेव नागर, बदरुद्दीन अंसारी, पूर्व पंसस चतुर्भुज मीणा, शिक्षाविद् बृजमोहन मीणा, नाथूलाल सेन, हेमराज नागर, हेमंत वर्मा, रामसहाय मीणा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।