कांग्रेसी नेताओं की एक आदत है झूठ बोलो और भाग जाओ : मदन दिलावर

जयपुर| शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने कहा कि कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली अनाप-शनाप बयानबाजी करते है और उनकी आदत में है कि बयान देते है और भाग जाते है। उनको लगता है कि 100 बार झूठ बोलने से जनता उसे सच मान लेगी, लेकिन राजस्थान की जनता समझदार है और इसी समझदारी का परिचय देते हुए झूठ बोलने वाली कांग्रेस पार्टी को उपचुनाव में सात में से एक सीट दी थी। कांग्रेसी नेताओं की एक आदत है झूठ बोलो और भाग जाओ। जनता अब समझ चुकी है कि झूठ बोलकर भागने की राजनीति चलने वाली नहीं हैं। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार मे भ्रष्टाचार, पेपर लीक, महिलाओं पर अत्याचार और सायबर अपराधों में प्रदेश को नंबर एक बना दिया।