चूरू | कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने मंगलवार को जिला जेल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कलेक्टर सुराणा ने बंदियों से संवाद किया तथा उन्हें किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने कहा कि किताबों को अपना मित्र बना लें और उन्हें पढ़कर अपने समय का सदुपयोग करें। इससे आपका ज्ञान बढ़ेगा, आपके विचारों में सकारात्मकता आएगी और मन को शांति मिलेगी। इस दौरान उन्होंने जेल उप अधीक्षक नरेंद्र कुमार स्वामी से बंदियों के बैरक, भोजन और चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी ली। ओमप्रकाश तंवर ने जेल में कैदियों के लिए बनाए गए पुस्तकालय की जानकारी दी। इस मौके पर चैनरूप दायमा ने विचार व्यक्त किए व कुलदीप व्यास ने गीत प्रस्तुति दी। इस अवसर पर एएओ इकरार अहमद, रोहिताश कुमार, मुख्य प्रहरी मोहरसिंह जड़िया, महेंद्र सिंह, प्रहरी नरेश कस्वां, नरेंद्र, महेंद्र डूडी, मेनका, अनिता, सरोज आदि उपस्थित थे।
