अलवर| एनईबी थाना पुलिस ने तुलेड़ा रोड पर मिठाई की फैक्ट्री में कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले के अनुसार दोनों आरोपी तुलेड़ा रोड स्थित फैक्ट्री में मिठाई लेने गए थे। दोनों फैक्ट्री के अंदर घुसने लगे तो कर्मचारियों ने विरोध किया तो मारपीट कर फरार हो गए। इसके बाद भी दूसरे दिन फिर से फैक्ट्री जाकर कर्मचारियों से मारपीट की। फैक्ट्री के चार कर्मचारी घायल हो गए थै। एनईबी थाने के एएसआई अजय कुमार ने बताया कि बाद फैक्ट्री के मालिक विजेंद्र खंडेलवाल की ओर से दर्ज कराए मामले में कार्रवाई करते हुए। मारपीट करने के आरोपी अल्ताफ और उसमा को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
