Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
एबीवीपी कार्यकर्ता सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल में भाग लेंगे - Bharatpur Blog

एबीवीपी कार्यकर्ता सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल में भाग लेंगे

भरतपुर| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 7 मई को केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आयोजित “सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल” में भाग लेने की घोषणा की है और युवाओं-विद्यार्थियों से इसमें सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया है। पहलगाम आतंकी हमले और बढ़ते सुरक्षा खतरों के मद्देनज़र यह अभ्यास अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। इस मॉक ड्रिल में एयर रेड सायरन, ब्लैकआउट अभ्यास, नागरिकों की सुरक्षित निकासी और आपात सुरक्षा प्रशिक्षण शामिल हैं। साथ ही महत्त्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के संरक्षण के लिए कैमोफ्लाज तकनीकों का अभ्यास भी किया जाएगा। अभाविप का मानना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा हर नागरिक, विशेषकर युवाओं की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसलिए विद्यालय व महाविद्यालय परिसर को जागरूकता के केंद्र बनाना होगा। अभाविप भरतपुर के विभाग संयोजक दौलत शर्मा ने कहा कि सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल’ देश की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही अभाविप कॉलेजों में पहलगाम घटना के विरोध में पाकिस्तान के खिलाफ तथा सेना के समर्थन में पोस्टकार्ड व हस्ताक्षर अभियान चलाएगी।