ईद की नमाज में बरकत की दुआएं

टोंक | जिलेभर में ईदुल अजहा की नमाज ईदगाह में अदा की गई, साथ ही कई जामा मस्जिदों में भी ईद की नमाज हुई। राज्य की सबसे बड़ी ईदगाह मस्जिद बहीर में ईदुल अजहा की नमाज शनिवार को अदा की गई। 95 वर्षीय मौलवी सईद साहब ने ईद की नमाज अदा कराई। उल्लेखनीय है कि वो 1993 से ईदगाह में ईद की नमाज अदा करा रहे हैं। तबियत पूरी तरह ठीक नहीं के बावजूद भी मौलवी मोहम्मद सईद ने ईदगाह में ईद की नमाज अदा कराई। ईद की नमाज के बाद नवाब आफताब अली खां के पुत्र जुनेद अली खां की दस्तारबंदी की गई। इस मौके पर मुफ्ती आदिल नदवी सहित कई उलेमाएं दीन मौजूद रहे। ईदगाह में ईद की नमाज से पहले मौलवी साहब ने मुल्क में अमन-चैन एवं मोहब्बत व भाईचारा बनाए रखने का पैगाम देते हुए ईदुल अजहा के बारे में जानकारी दी। ईदगाह में करीब 30 हजार से अधिक लोगों ने ईद की नमाज अदा की।