सिरोही | कुरैशी कॉन्फ्रेंस (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनोबर अली कुरैशी एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ने सिरोही जिलाध्यक्ष पद पर दूसरी बार इनामुल हक कुरैशी को 15 मई 2028 तक नियुक्त किया है। इनामुल हक कुरैशी ने बताया कि कुरैशी कॉन्फ्रेंस (रजि.) भारत में कुरैशी समुदाय का एक सामाजिक संगठन है। उन्होंने जिला कार्यकारिणी घोषित करते हुए बताया कि जिला कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाम शब्बीर कुरैशी माउंट आबू, उपाध्यक्ष(शहरी) मोहम्मद उमर कुरैशी पिंडवाड़ा, उपाध्यक्ष(ग्रामीण) मोहम्मद फारुख कुरैशी अनादरा, महासचिव अब्दुल हमीद कुरैशी सरूपगंज, कोषाध्यक्ष सिराजुद्दीन कुरैशी रोहिड़ा, सचिव एवं कानूनी सलाहकार मोहम्मद रईस कुरैशी आबूरोड, प्रवक्ता मोहम्मद मोहसिन कुरैशी पिंडवाड़ा एवं सदस्य अब्दुल रऊफ कुरैशी माउंट आबू, मुफीद अहमद सरूपगंज, मोहम्मद हफीज कुरैशी पिंडवाड़ा, फकीर मोहम्मद कुरैशी अनादरा, सिकंदर मोहम्मद रोहिड़ा, अब्दुल लतीफ कुरैशी सिरोही, शकील अहमद कुरैशी आबूरोड को नियुक्त किया है।
