Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
आरपीएससी भर्ती परीक्षा:4 दिन में आएंगे दो लाख टूरिस्ट और भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी, शहर के सारे होटल पैक - Bharatpur Blog

आरपीएससी भर्ती परीक्षा:4 दिन में आएंगे दो लाख टूरिस्ट और भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी, शहर के सारे होटल पैक

लेकसिटी में एक तरफ पर्यटन पीक पर है। दूसरी ओर शनिवार से आरपीएससी की भर्ती परीक्षा शुरू होगी, जो 31 दिसंबर तक चलेगी। इसके लिए 78 हजार अभ्यर्थी नामांकित हैं। होटलों में बुकिंग को देखते हुए न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए 1 लाख से ज्यादा पर्यटक आने की उम्मीद है। ऐसे में शहर में जाम के साथ होटलाें में जगह नहीं मिलना तय है। अभी राेज 20 हजार पर्यटक लेकसिटी पहुंच रहे हैं। अकेले सिटी पैलेस में करीब 12 हजार, सहेलियाें की बाड़ी में 7 हजार और सज्जनगढ़ किले पर 3 हजार का फुटफॉल है। इस समय शहर में दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हैदराबाद आदि जगहाें से पर्यटक घूमने अा रहे है। शहर में अधिकतर हाेटल्स बुक हाे चुके हैं। ऑनलाइन साइटों पर हाेटलों में गिनती के कमरे उपलब्ध बताए जा रहे हैं। उदियापाेल के बजट हाेटल बुक, बड़े ग्रुप को कमरे नहीं मिल रहे उदयपुर ट्रैवल एजेंट एसाेसिएशन के काेषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि रिसाॅर्ट-लग्जरी हाेटल्स के बाद सामान्य हाेटल भी 90% तक पैक हैं। बड़े ग्रुप के लिए रूम भी बमुश्किल मिल रहे हैं। पर्यटक अभी दाे तरह से पैकेज ले रहे है। पहला पैकेज 4 रात 5 दिन का है, जिसमें उदयपुर, कुंभलगढ़, माउंट आबू, जवाई की सैर शामिल हैं। सात रात 8 दिन के दूसरे पैकेज में जयपुर, जाेधपुर, जैसलमेर, उदयपुर में घूमना-फिरना शामिल है। पर्यटक परेशान… नहीं मिल रहे सस्ते होटल, शहर के बाहर स्टे करना पड़ेगा हाेटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान के सचिव राकेश चाैधरी ने बताया कि न्यू ईयर के साथ परीक्षा हाेने से उदियापाेल और सूरजपाेल एरिया के हाेटल पैक हाे गए हैं। इससे बजट फ्रेंडली पर्यटकाें काे परेशान हाेना पड़ेगा। उन्हें शहर से बाहर की हाेटल्स में स्टे करना पड़ेगा। बता दें, 28 से 31 दिसंबर तक वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा हाेगी। अभ्यर्थियाें के कारण उदियापाेल-सूरजपाेल में 4 दिन तक राेजाना जाम की स्थिति बनी रहने की आशंका है। इससे बसाें में यात्रा करने वाले पर्यटकाें काे भी परेशान हाेना पड़ेगा।