Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
आपदा से निबटने की मॉक ड्रिल, छात्र-छात्राओं ने सीखा बचाव - Bharatpur Blog

आपदा से निबटने की मॉक ड्रिल, छात्र-छात्राओं ने सीखा बचाव

झालीजी का बराना स्थानीय सीनियर सैकंडरी स्कूल में आपदा प्रबंधन के तहत मॉक ड्रिल कराई गई। अभ्यास का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को आपदा के समय सतर्क रहने, सुरक्षित रास्ता अपनाने और प्राथमिक सुरक्षा उपायों की जानकारी देना था। ड्रिल की शुरुआत सायरन बजाकर की गई। इसके बाद छात्र और शिक्षक तय दिशा में सुरक्षित स्थान की ओर बढ़े। सभी ने अनुशासन में रहकर कतारबद्ध तरीके से निकासी का अभ्यास किया। सभी सुरक्षित क्षेत्र में एकत्र हुए। उपप्राचार्य रविंद्रकुमार शर्मा ने अभ्यास का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों को बताया कि आपदा के समय आत्म संयम और सतर्कता जरूरी है। वरिष्ठ अध्यापक विकासकुमार शर्मा, राजेशकुमार, आरती चावला, विष्णु मीणा और सुमेरसिंह ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अभ्यास से छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ा। उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा मिली।