Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
आज 15 मिनट होगा ब्लैकआउट, सायरन बजेगा - Bharatpur Blog

आज 15 मिनट होगा ब्लैकआउट, सायरन बजेगा

बीकानेर | बीकानेर में बुधवार की रात को 15 मिनट का ब्लैकआउट होगा और सायरन बजेगा। नागरिक सुरक्षा सुदृढ़ीकरण के लिए मॉक ड्रिल भी की जाएगी। पहलगाम हमले के बाद बने हालातों को देखते हुए बीकानेर में बुधवार की रात को ब्लैकआउट रखा जाएगा। इसके साथ ही सायरन भी बजेंगे। करीब 15 मिनट का ब्लैकआउट होगा और दो मिनट तक सायरन बजेंगे। बीकानेर में कलेक्ट्रेट, म्युजियम, कोटगेट, गोगागेट, पुराना रोशनीघर, 33 केवी बीछवाल, 66 केवी जेएनवीसी, 220 केवी मेन ग्रिड जयपुर रोड, आंबेडकर के पास शिवबाड़ी सब स्टेशन और नाल सहित करीब 10 स्थानों पर सायरन लगे हैं। प्रशासन और नागरिक सुरक्षा विभाग ने इसकी तैयारियां कर ली हैं। इसके अलावा नागरिक सुरक्षा सुदृढ़ीकरण के आकलन के लिए मॉक ड्रिल भी होगी। इसके लिए संबंधित सरकारी विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है। कलेक्टर नम्रता वृष्णि और एसपी कावेन्द्रसिंह सागर ने सिविल डिफेंस कार्यालय और उसकी तैयारियों का जायजा लिया है। मॉक ड्रिल में क्या होगा } हवाई हमले की चेतावनी प्रणालियों की प्रभावशीलता का आकलन कर स्थानीय व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाना। } नियंत्रण कक्षों और छाया नियंत्रण कक्षों की कार्यक्षमता का परीक्षण। } दुर्घटना के दौरान होने वाले ब्लैकआउट उपायों का प्रावधान करना। } ब्लैकआउट उपायों के कार्यान्वयन का आकलन। } हमले की स्थिति में स्वयं की रक्षा के लिए नागरिक सुरक्षा के लिए नागरिकों, छात्रों को प्रशिक्षण देना सुनिश्चित करना। } जरूरत पड़ने पर आपात सेवाओं का रिस्पांस टाइम।