Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
आईस्टार्ट स्कूल लांच पैड नए सत्र में दादाबाड़ी में शुरू होगा - Bharatpur Blog

आईस्टार्ट स्कूल लांच पैड नए सत्र में दादाबाड़ी में शुरू होगा

कोटा | सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं में ​स्किल्स विकसित करने को शहर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल दादाबाड़ी में आई स्टॉर्टअप स्कूल लांचपैड तैयार कर लिया गया है। नए सेशन में इसकी शुरूआत होगी। स्कूल परिसर में इसके लिए स्पेशल कमरा तैयार करवाया गया है। प्रिंसिपल डॉ. वंदना जैन ने बताया की कमरे में समुचित व्यवस्थाएं की जा रही है। प्रभारी शालिनी को बनाया गया है। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की ओर से जिले में कक्षा 6 से 12वीं तक के सभी संकाय के स्टूडेंट्स को इनोवेशन एवं स्टार्टअप क्षेत्र में मदद मिलेगी। यहां लांचपैड पर कुल 12 सीटें रहेंगी। जहां चयनित छात्र अपने आइडियाज पर नियमित रूप से कार्य कर सकेंगे।