Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
अलवर में रात को गिरे ओले,आज सुबह से छाया कोहरा:तिजारा, किशनगढ़बास, मालाखेड़ा, रामगढ़ सहित कई जगहों पर ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान - Bharatpur Blog

अलवर में रात को गिरे ओले,आज सुबह से छाया कोहरा:तिजारा, किशनगढ़बास, मालाखेड़ा, रामगढ़ सहित कई जगहों पर ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान

अलवर में शुक्रवार देर रात करीब एक बजे के बाद तिजारा, किशनगढ़बास, रामगढ़, मालाखेड़ा, अलवर शहर, ढाकपुरी, गुर्जरबास डरगू का बास सहित आस-पास के क्षेत्र में ओले गिरे। रामगढ़ व मालाखेड़ा के बढ़ेर डरगू का बास गांव में ओलों की परत जम गई, जिससे फसलों को नुकसान हुआ है। आज सुबह से भी बादल और कोहरा छाया हुआ है। मौमस बारिशनुमा बना हुआ है। इस कारण दिन का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया। लेकिन रात का तापमान अब भी 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। वहीं शुक्रवार दिन भर रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। रामगढ़ व मालाखेड़ा के आस-पास के क्षेत्र में गिरे ओले शुक्रवार को दिन में सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। दोपहर में हल्की बारिश शुरू हुई जो रुक-रुक कर रात को भी होती रही। रात को अलवर शहर सहित रामगढ़ व मालाखेड़ा आस-पास के क्षेत्र में कई जगह ओले गिरे हैं। कुछ जगहों पर ओले मोटे भी गिरे। जिससे फसलों को नुकसान भी हुआ है। अब शनिवार सुबह से मौसम बारिशनुमा होने से सर्दी का असर बढ़ गया है। अब दिन के समय बाहर निकलने पर कंपकंपी छूटती है। सबसे अधिक दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी है। वाहन पर चलते समय सर्दी का असर कई गुना बढ़ जाता है। कोहरे में वाहन चलाना और बड़ा मुश्किल हो जाता है। अभी तक हुई बारिश से फसलों को फायदा है लेकिन ओले गिरे तो नुकसान होगा। इस मावठ के बाद फसलों पर और अधिक रौनक आ जाएगी, जो आगे फसल पकने तक काम करेगी। जहां पानी की कमी है उन क्षेत्रों में फसल पर रौनक आने लगी है। वहां के किसानों को बड़ा फायदा भी हो गया है। अभी तक हुई बारिश से फसलों को फायदा है लेकिन ओले गिरे तो नुकसान होगा। इस मावठ के बाद फसलों पर और अधिक रौनक आ जाएगी, जो आगे फसल पकने तक काम करेगी। जहां पानी की कमी है उन क्षेत्रों में फसल पर रौनक आने लगी है। वहां के किसानों को बड़ा फायदा भी हो गया है।