अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के दूसरे गुट ने आक्रोश रैली निकाली

जयपुर| टोंक रोड स्थित नेहरू गार्डन में मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के दूसरे गुट ने भी प्रदर्शन की राह पकड़ी। अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ के बैनर तले सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने हक के लिए नेहरू गार्डन में एकजुट हुई। यहां से आक्रोश रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए गांधीनगर, जल पथ स्थित महिला एवं बाल विकास निदेशालय कार्यालय पहुंची। रैली के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने बजट में हो मातृ शक्ति का सम्मान जैसे नारे लगाए। अपनी मांगों को मनवाने के लिए राज्य सरकार को चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्मिकों के हित में बजट नहीं आने पर बजट सत्र के दौरान ही विधानसभा पर विरोध-प्रदर्शन करेंगी।