प्रदेश में सर्दी अब हाड़कपाऊ होने वाली है। दरअसल, कमजाेर पश्चिमी विक्षाेभ सिस्टम गुजरने के बाद अगले 24 घंटे में एक नया सिस्टम एक्टिव हाेने के आसार हैं। यह पहले से मजबूत और सक्रिय हाेगा। इसके कारण गुरुवार काे दिनभर बादल छाए रहेंगे और शुक्रवार काे यह प्रभाव दिखाएगा। इसे देखते हुए माैसम विभाग ने प्रदेश के 27 जिलाें में मेघगर्जन के साथ ओले, बारिश का अलर्ट जारी किया है। इधर, बुधवार को बीते 24 घंटे में रात के मुकाबले दिन ज्यादा ठंडा रहा। बीती रात 7 शहराें में न्यूनतम तापमान 10° से नीचे रहा। माउंट आबू में 3.8°, सिराेही, श्रीगंगानगर, चूरू में 6.6°, फतेहपुर में 7.4° तापमान रिकॉर्ड किया गया। पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले 4 दिन तक रहेगा 26 दिसंबर को उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग में बादल छाएंगे। कुछ जगह हल्की बारिश संभव है।
27 दिसंबर को मेघगर्जन, बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है।
28 दिसंबर को कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश और अन्य जिलाें में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
29 दिसंबर से मौसम शुष्क होगा। इसके बाद कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। तापमान में गिरावट जारी रहेगी। किसानों की चिंता… खराब मौसम से फसलों को नुकसान की आशंका पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते लगातार तीसरे दिन भी मौसम बिगड़ा रहा। सुबह कोहरे के बाद दिनभर बादल रहे। किसान संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद धाकड़ ने बताया कि लगातार कोहरा व बादल रहने से असर फसलों की बढ़वार पर पड़ता है। ज्यादा नुकसान धनिया जैसी फसलों को है। इनमें बाकडिया रोग लग सकता है।
